आधार कार्ड क्या है ? आधार आज के समय में सबसे जरूरी पहचान पत्र में से एक बन गया है। आधार 12 अंको की एक निजी विशिष्ट संख्या है जिसे भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI), भारत सरकार की ओर से सभी निवासियों को जारी किया गया है।
आधार कार्ड संख्या, भारत में कहीं भी, व्यक्ति की पहचान और पते का प्रमाण होती है। यह एक महत्वपूर्ण परिचय पत्र है, जो कि आपको भारत का नागरिक होने का सबूत देता है, जिसे UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) के ज़रिये भारत में लाया गया. 2009 से भारत सरकार ने आधार कार्ड को विशेष एवम जरुरी पहचान प्रमाण के तौर पर देश में लागू किया है।

आधार कार्ड क्या है और आधार कार्ड बनवाने का उद्देश्य है ?
यह UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) योजना आयोग का एक भाग है, इनका मुख्य उद्देश्य भारत के प्रत्येक नागरिक को एक अद्वितीय आइडेंटिटी कार्ड अथार्त पहचान प्रमाण प्रदान करना है।
आधार कार्ड क्या है और आधार कार्ड बनवाने का प्रारूप
आधार कार्ड बनाने के लिए नागरिको को विशेष एवम अद्वितीय दस्तावेज जैसे पते का प्रमाण (वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, बिजली बिल) इसके आलावा बायोमेट्रिक विवरण जैसे फिंगर प्रिंट्स एवम आँखों की प्रिंट को सबमिट करना होता है। इसके बाद उस नागरिक को एक पहचान नंबर प्रदान किया जाता है, जोकि एक सबूत होता है कि वह भारत का नागरिक है और उसकी पूरी जानकारी भारत के विशेष डेटाबेस में सुरक्षित होती है जोकि देश की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है।
आधार कार्ड से जुड़ी जानकारी निम्नलिखित है :
- व्यक्ति का नाम
- आधार संख्या
- नामांकन संख्या
- एक फोटो
- रिकॉर्ड के अनुसार व्यक्ति का पता
- व्यक्ति की जन्मतिथि
- व्यक्ति का लिंग
- मोबाइल नंबर
- एक बार कोड जो आधार संख्या का प्रतिनिधित्व करता है।
Aadhar Card बनने के लिए जरुरी दस्तावेज क्या है ?
बायोमेट्रिक विवरण के लिए आवेदक का नामांकन केंद्र में मौजूद होना आवश्यक है। आधार कार्ड बनाने के लिए निम्नलिखित डाक्यूमेंट्स की जरुरत होती है।
- जन्म प्रमाणपत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- आवासीय प्रमाण पत्र
- पहचान पत्र
आधार कार्ड की जानकारी के लिए सहायक दस्तावेज निम्नलिखित है।
- शादी का प्रमाणपत्र
- हाई स्कूल (SSC) प्रमाण पत्र
- पैन कार्ड
- वोटर कार्ड
यह भी जानिये :
PAN Card क्या है और पैन कार्ड कहाँ बनता है ?
Windows 11 पूरी जानकारी। कैसे करे डाउनलोड
आधार कार्ड क्या है और आधार कार्ड के प्रमुख विशेषतायें
- आधार कार्ड भारत की पहला ऐसा प्रमाण पत्र है जिसमे पहचान, पता, जन्म और अन्य जानकारी एक ही कार्ड में उपलब्ध होती हैं। यह कार्ड बच्चों के लिए भी होता है।
- आधार कार्ड भारत के किसी भी स्थान पर वैध और स्वीकार किया गया है।
- आधार कार्ड से बैंक खाता, मोबाइल, एलपीजी कनेक्शन और एलपीजी सब्सिडी और सरकार सब्सिडी जैसे अन्य कई लाभ भी उठा सकते है।
- आधार कार्ड पर गलत जानकारी को ठीक व सुधार भी किया जा सकता है, यदि इसमें कुछ बदलाव करने है, तो इसे भी आसानी से किया जा सकता है।
- नया गैस सिलिंडर पाने में यह बहुत सहायक होता है।
- नया पासपोर्ट आवेदनके लिए भी यह सहायक है।
- नया पैन कार्ड बनवाने में भी यह मदद करता है।
- इसकी सहायता से टिकट बुकिंग जैसे रेलवे, एयर टिकेट आदि करवाई जा सकती है।
- इसके अलावा आधार कार्ड को कई दस्तावेजों के साथ संलग्न भी कराया जा सकता है। आधार कार्ड को वोटर आईडी, पैन कार्ड, पासपोर्ट, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, टिकेट बुकिंग, EPF चेक और सिम के साथ लिंकिंग की जा सकती हैं।
आधार कार्ड की वैधता कितनी होती है ?
आधार कार्ड में कोई वैधता नहीं होती है। आधार कार्ड जीवनभर के लिये वैध रहता है।
E-Aadhar Card क्या है ?
E-Aadhar एक पासवर्ड प्रोटेक्टेड इलेक्ट्रॉनिक कॉपी है जिसे UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) अथॉरिटी द्वारा डिजिटली साइन करके जारी किया जाता है।
E-Aadhar को कहां से डाउनलोड किया जा सकता है?
ई-आधार को UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) की वेबसाइट पर जानकर डाउनलोड कर सकते हैं. https://uidai.gov.in/ या फिर सीधे https://eaadhaar.uidai.gov.in पर विजिट करें।
E-Aadhar के लिए पासवर्ड क्या होता है?
ई-आधार खोलने के लिए अपने नाम के पहले चार अंग्रेजी के अक्षर CAPITAL में और जन्म की साल (YYYY) को पासवर्ड के तौर पर डालना होता है।
आशा करते हैं की आपको यह जानकारी अच्छी लगी होगी।आप हमें अपने सुझाव और शिकायत के लिये नीचे कमैंट्स बॉक्स मैं जानकारी दें सकते हैं।
Hello Friends, My name is Pankaj I have almost 6 years of experience in the IT industry and 3+ years of experience in the software service industry. I thought to create a blog to provide information about the latest technology to everyone from my experience. I have made the MygoodLuck site for people to learn about technology in Hindi.